न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने 200 बिस्तर वाले Covid अस्पताल का किय उद्घाटन

किशनगंज / अनिर्वाण दास

सोमवार को जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश,के द्वारा मोतिहारा (बाबा अम्बेडकर उच्च विद्यालय), किशनगंज स्थित नए कोविट केयर सेंटर (200बेड का ) का उद्घाटन किया गया। Covid 19 संक्रमण को लेकर जिला पदाधिकारी ने उपस्थित सिविल सर्जन समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अधिकाधिक कोरोना जांच कराने तथा संक्रमितों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

जिला पदाधिकारी नव स्थापित कॉविड केयर सेंटर की व्यवस्था को देखकर संतुष्ट थे।परिसर (भवन)के बाहर प्रकाश व्यवस्था,साफ सफाई हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी,किशनगंज को आदेश दिया गया है।
मालूम हो कि 200 बिस्तरों वाले कोवीड सेंटर शुरू हो जाने से जिले के corona मरीजों को काफी राहत मिलेगी।

Share this news

Leave a Comment