लॉरेंस विश्नोई गैंग का मोस्ट वांटेड शूटर जोगबनी से हुआ गिरफ्तार,पूछताछ में जुटी पुलिस 

SHARE:

अररिया /अरुण कुमार 

भारत नेपाल सीमा से सटे जोगबनी थाना पुलिस ने राजस्थान के लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप का कुख्यात शूटर कृष्ण कुमार उर्फ जयप्रकाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीमा से सटे जोगबनी रेलवे स्टेशन जाने वाले सड़क के पास स्थित एटीएम सेंटर के पास से संदिग्ध हालत में उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने शुरुआती दौर में एटीएम फ्रॉड को लेकर शक के आधार पर उसे हिरासत में लेकर थाना पहुंची। जहां पूछताछ के दौरान युवक के राजस्थान के लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के कुख्यात शूटर के रूप में पहचान की गई। जिसके बाद पुलिस के भी कान खड़े हो गए। 

कुख्यात शूटर के रूप में पहचान होने के बाद अररिया एसपी अमित रंजन सहित फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा सहित जोगबनी थाना पुलिस एक्टिव हुई और मामले को लेकर नेपाल के मोरंग जिला पुलिस से संपर्क कर उसके गतिविधियों को लेकर जानकारी इकट्ठा करने में जुट गई है। हिरासत में लिए गए कृष्ण कुमार उर्फ जयप्रकाश से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है। मामले को लेकर पुलिस खुलकर कुछ भी कहने से बच रही है।

एसपी अमित रंजन ने पूछताछ करने की बात कही।उन्होंने बताया की गिरफ्तार कृष्ण कुमार उर्फ जयप्रकाश जी ग्रुप के होटल से जुड़े फिरौती मामले में वांछित है। रिमांड होम से भागकर वह नेपाल के विराटनगर में पहचान को छिपाकर रह रहा था और एक दुकानदार के शिकायत पर इसे गिरफ्तार किया गया है। लॉरेंस विश्नोई ग्रुप राजस्थान का एक बड़ा आपराधिक गिरोह है। इस ग्रुप के सदस्यों के खिलाफ राजस्थान सहित महाराष्ट्र में कई मामले दर्ज हैं। बीते दिनों सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग में भी इस गैंग का नाम सामने आया था ।

 मिली जानकारी के अनुसार कृष्ण कुमार उर्फ जय प्रकाश पिता शांता राम राजस्थान के बिकानेर के जवाहर सर्किल थाना का निवासी है। नाम बदलकर आपराधिक वारदातों के लिए यह जाना जाता है। एक वर्ष पहले 2023 में बीकानेर के एक होटल में एक करोड़ की फिरौती मामले में इसे गिरफ्तार किया गया था।जहा से यह फरार हो गया था ।

नेपाल के कोशी प्रदेश संख्या एक के विराटनगर में फेक भारतीय आईडी के सहारे नाम बदल कर रह रहा था। जयप्रकाश एक शातिर साइबर क्रिमिनल बताया जाता है। पुलिस फिलहाल इससे पूछताछ कर रही है ।पूछताछ में चौकाने वाला खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है 

सबसे ज्यादा पड़ गई