न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : नाबालिग ने की आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस

किशनगंज/गलगलिया/चंदन मंडल

गलगलिया से सटे बंगाल के खोरीबाड़ी प्रखंड के बिन्नाबाड़ी पंचायत के सिंघयाजोत स्तिथ ललकीबाड़ी में बुधवार सुबह 2 :30 बजे नाबालिग सादिया खातुन (13 ) ने गले में फंदे लगाकर आत्महत्या कर ली।

सुबह लोगों ने उसका शव फंदे से लटकते हालत में देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंग मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया ।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। वहीं नाबालिग के आत्महत्या के बाद स्थानीय लोग आतंकित हैं।

Share this news

Leave a Comment