किशनगंज :आग लगने से कोचिंग सेंटर जलकर हुआ राख

SHARE:

किशनगंज /निशांत चटर्जी

बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बनगामा पंचायत के लोहागारा वार्ड 06 स्तिथ रोहित कोचिंग सेंटर में अचानक आगलगी कि घटना घटित हो जाने से पुरे गावं में अफरा तफरी का माहौल उतपन्न हो गया.

जहां ग्रामीणों कि सुचना पर बहादुरगंज थाना में तैनात अग्निशमन विभाग कि टीम के द्वारा भीषण आग कि तेज लपटों पर काबू पाने का कार्य किया गया. वहीँ आग कि भीषण तेज लपटों में कोचिंग सेंटर में रखा सभी बेंच डेस्क सहित पंखा, बोर्ड एवं अन्य सामान जलकर राख हो गया.


संदर्भ में जानकारी देते हुए कोचिंग संचालक रोहित कुमार ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा कोचिंग के पीछे बैठकर बीड़ी एवं सिगरेट पिने के क्रम में आगलगी कि घटना घटित हुई. जिसमे हजारों रूपये कि सामान कि क्षति पहुंची है.

सबसे ज्यादा पड़ गई