किशनगंज:सड़क निर्माण कार्य का नगर परिषद अध्यक्ष ने किया शिलान्यास

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि

नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने शनिवार को वार्ड संख्या 34 में रहमान के घर से तालीम के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण का विधिवत फीता काटकर व नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। मालूम हो की वार्ड वासियों के द्वारा लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी ।

जिसके बाद अब सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने बताया की 79 लाख की लागत से सड़क का निर्माण करवाया जायेगा। उन्होंने कहा की शहर के पिछड़े इलाको में प्राथमिकता के आधार पर सड़क निर्माण कार्य कवाया जा रहा है।

वही सड़क का शिलान्यास होने के बाद ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।इस मौके पर नगर परिषद उपाध्यक्ष निखत कलीम,गीता देवी,बदरे आलम,शफी अहमद,फिरोज आलम सहित अन्य लोग मौजूद थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!