न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :कल से शुरू होगा बसो का परिचालन ,सब्जी दुकानदारों को भी मिली छूट

पटना/डेस्क

बिहार सरकार द्वारा अनलॉक 3 में जारी किए गए आदेश में सुधार किया गया है और लोगो को बड़ी राहत दी गई है ।मालूम हो कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आज बड़ा फैसला लिया गया है ।

जानकारी के मुताबिक सब्जी मांस मछली की दुकानों को खोलने के समय में परिवर्तन किया गया है ।

अब अनुमंडल-प्रखंड स्तर पर सब्जी, मांस, मछली की दुकान सुबह 6:00 बजे से 11:00 बजे तक शाम 4:00 बजे से 6:30 बजे तक खुलेगी साथ ही
गली मोहल्ले में ठेले पर सब्जी की बिक्री दिनभर होगी ।

वहीं परिवहन विभाग ने भी निजी और सरकारी बसों के संचालन को लेकर दिशा निर्देश जारी किया है ।कल से राज्य में बस का परिचालन आरंभ हो जाएगा ।वहीं सीट से अधिक सवारी नहीं बैठाने और मास्क पहनना सभी के लिए अनिवार्य होगा ।

Share this news

Leave a Comment