न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :घास काटने गई लड़की से छेड़खानी , युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

किशनगंज /देवाशीष चटर्जी

घास काटने गई एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना में ग्रामीणों के सहयोग से बहादुरगंज पुलिस ने एक आरोपी को मौके से किया गिरफ्तार।प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद नगर गांव के एक 16 वर्षीय नाबालिक लड़की संध्या में घास काट कर अपने घर वापस लौट रही थी तभी गांव के ही दो मनचले लड़के संजय कुमार उम्र 17 वर्ष पिता भागवत राय एवं नवाब आलम उम्र 19 वर्ष पिता नुरुल हक कटहलवाड़ी बंगाली टोला बहादुरगंज निवासी लड़की को पास ही के खेत में जबरदस्ती ले गए और छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने लगे।

वहीं पीड़ित लड़की के द्वारा हल्ला गुल्ला करने पर पास से ही गुजर रहे ग्रामीण नुरशेद आलम ने घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त लड़की को बचाया। ग्रामीण नुरशेद आलम एवं अन्य ग्रामीणों द्वारा घटनास्थल पर ही नवाब आलम पिता नुरुल हक़ को पकड़ लिया, वही संजय कुमार पिता भागवत राय मौके से भागने में सफल रहा।ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी बहादुरगंज पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही बहादुरगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपित को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई। वहीं थाना अध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता लड़की के द्वारा दिए गए बयान के आधार पर आरोपित के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है वही ग्रामीणों के समक्ष पकड़े गए एक आरोपी को बहादुरगंज थाना कांड संख्या 272/ 20 के तहत सुसंगत धाराओं के साथ न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजा जा रहा है साथ ही साथ फरार चल रहे आरोपी की भी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा लगातार छापामारी की जा रही है जल्द ही फरार चल रहे आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share this news

Leave a Comment