देश :कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में घमासान,नेताओ ने दी इस्तीफे की धमकी

SHARE:

देश/डेस्क

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी लड़ाई खुल कर सामने आ चुकी है ।मालूम हो कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस्तीफे की पेशकस की है ।वहीं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के द्वारा सोनिया गांधी जब अस्पताल में थी ,उस वक्त नेताओ द्वारा नेतृत्व परिवर्तन को लेकर लिखे गए पत्र पर नाराजगी जाहिर की है ।

सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने पत्र लिखने वाले नेताओ से बीजेपी के साथ मिले होने का आरोप लगाया है ।जिसके बाद कांग्रेस के वरिष्ट नेताओ ने इस्तीफे की पेशकश कर दी है । सूत्रों के मुताबिक CWC की बैठक के दौरान गुलाम नबी आज़ाद ने कहा कि अगर राहुल गांधी की “भाजपा के साथ मिलीभगत” की टिप्पणी सही साबित हुई तो वे इस्तीफा दे देंगे ।

वहीं कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी कहते हैं, “हमारी भाजपा से मिलीभगत है” … पिछले 30 सालों में कभी भी किसी मुद्दे पर बीजेपी के पक्ष में बयान नहीं दिया। फिर भी “हमारी भाजपा से मिलीभगत है”!

वहीं कई अन्य नेताओं ने भी नेतृत्व को लेकर सवाल उठाए है ।जबकि कांग्रेस पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक मनमोहन सिंह और ए.के. एंटनी ने कहा कि सोनिया गांधी को तब तक जारी (पार्टी अध्यक्ष के पद पर) रहना चाहिए जब तक पार्टी का नया अध्यक्ष नहीं चुन लिया जाता ।कांग्रेस में जारी घमासान आगे क्या रुख अख्तियार करती है उसपर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई है ।

सबसे ज्यादा पड़ गई