अररिया :विहिप के द्वारा श्री राम मंदिर दर्शन आमंत्रण अभियान का किया गया शुभारंभ

SHARE:

अररिया /बिपुल विश्वास

विश्व हिंदू परिषद अररिया द्वारा गुरुवार को सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति काली बाजार अररिया में प्रभु श्री रामचन्द्र जी के अयोध्या राम मंदिर दर्शन आमंत्रण अभियान के निमित्त घर घर पूजित अश्रत् कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

विहिप द्वारा सभी प्रखंडों से प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता को बुलाया गया। बैठक का प्रारंभ तीन बार ऊं के उच्चारण से किया गया। सभी पूजित कलश को पुष्प से पूजन कर सभी प्रखंड में पूजित कलश और कार्यकर्ता को भगवा अंगवस्त्र जिला उपाध्यक्ष संतोष झा और जिला मंत्री शुभम चौधरी द्वारा देकर महा अभियान का शुभारंभ किया गया।

इसके निमित्त पूजित कलश और राम मंदिर चित्र फारबिसगंज प्रखंड में अध्यक्ष मनोज पांडे जी,
फारबिसगंज नगर में प्रदीप प्रिय, प्रखंड रानीगंज में प्रखंड अध्यक्ष संजय झा, प्रमोद झा, कमल ऋषिदेव, जोगबनी नगर में नगर अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, आशुतोष चौधरी
अररिया नगर से पंकज द्विवेदी, सुरज कुमार, सतीष, आर्यन, आशीष, आदित्य कुर्साकांटा में प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार को दिया गया और कार्यक्रम का आज से शुभारंभ किया गया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!