न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : नहाने के क्रम में डूबा युवक ,24 घंटे से एनडीआरएफ कर रही है बॉडी की तलाश

किशनगंज/इरफान

पोठिया थाना क्षेत्र के बेंगडोगरा गांव से बीते गुरुवार दोपहर नदी नहाने गए लापता बालक को नदी में खोज रही एनडीआरएफ टीम को 24 घन्टा बाद भी सफलता नहीं मिली है। लापता हुए पुत्र के सदमे में माता पिता व परिजनों का रो रो कर विक्षिप्त जैसी हालत हो चुकी है।

बीते गुरुवार दोपहर को बुढ़नई पंचायत बेंगडोगरा गांव निवासी मोजीवुर रहमान के पुत्र सरफराज आलम (16) अपने एक साथी के साथ महानन्दा नदी में स्नान करने हेतु घर से निकले थे। दोनो दोस्त महानन्दा नदी में नहा ही रहा था की सरफराज गहरी पानी मे चला गया,ओर वंही से लापता हो गया। जिसे लेकर परिजनो में कोहराम मचा हुआ है ।

ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलते ही निश्चल कुमार सीओ पोठिया तथा किशनगंज से पहुंची एमडीआर एफ की टीम के द्वारा लगातार 24 घण्टों तक महानन्दा नदी के पानी मे खोजबीन करने के बाद भी एनडीआरएफ की टीम को कुछ हाथ नही लग सका है।सीओ निश्चल प्रेम ने बताया एनडीआरएफ टीम द्वारा खोज जारी है।

Share this news

Leave a Comment