न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :ग्रामीणों ने दो मोबाइल चोरों को किया पुलिस के हवाले

किशनगंज/देवाशीष चटर्जी

ग्रामीणों ने मोबाइल चोरी कर भाग रहे दो चोरों को पकड़कर किया बहादुरगंज पुलिस के हवाले।प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहागरा हाट में स्थित राजेन्द्र प्रसाद साह की चाय एव मिठाई की दुकान पर दुकान मालिक राजेन्द्र प्रसाद साह के काउंटर पर रखे मोबाइल को दो चोर उठाकर भाग रहे थे।तभी दुकान मालिक के द्वारा शोर मचाने से आसपास के ग्रामीण व गस्ती पुलिस दल के द्वारा दोनो चोरों को पकड़ा गया एवम चोरी की गई मोबाइल को भी बरामद कर लिया गया।


वहीं थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि पकड़े गए दोनो चोरों की पहचान रजि अहमद पिता लाल मोहम्मद साकिन गांगी हाट एवम कलाम पिता मो इस्लाम लोहागरा निवासी के रूप में हुई है।वहीं पूछताछ के दौरान दोनों चोरों ने यह भी बताया कि पूर्व में उनलोगों के द्वारा वाहनों की बैटरी,मोबाइल चोरी एवम अन्य छोटी मोटी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।

Share this news

Leave a Comment