न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश :अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर बम धमाके का आरोपी बंगाल के बसीरहाट से गिरफ्तार

देश/डेस्क

गुजरात ATS को बड़ी सफलता हासिल हुई है ।मालूम हो कि 19 फरवरी 2006 में अहमदाबाद के एक रेलवे स्टेशन कालुपुर पर बम धमाके के एक आरोपी अब्दुल रज़ाक गाज़ी को ATS टीम ने पश्चिम बंगाल पुलिस की मदद से बांग्लादेश सीमा के पास बसीरहाट से गिरफ्तार किया गया है ।

गुजरात एटीएस SP इम्तियाज शेख ने न्यूज एजेंसी को बताया कि गाजी ने  धमाके के मुख्य आरोपी असलम कश्मीरी और मो इलियास समर मेमन को अपने यहां आसरा दिया था। यही नहीं इसके अलावा LeT के सक्रिय आतंकियों को सीमा पार करवाता है । एसपी श्री इम्तियाज शेख ने बताया कि बांग्लादेश से कश्मीर जाने वाले आतंकियों को यह सीमा पार करवाता था साथ ही इसने 26/11 हमले के आरोपी अबु जुंडाल  को भी बॉर्डर पार करवाया था 

Share this news

Leave a Comment