न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

अब मांझी की नाव किस ओर ?

 राजेश दुबे 


हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने महागठबंधन से आज नाता तोड़ लिया है ।मालूम हो कि हम पार्टी सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने महागठबंधन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पार्टी बैठक के बाद महा गठबंधन से खुद को अलग करते हुए अपनी अलग राह चुनेंगे ।लेकिन उन्होने अभी भी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि इस बार वो किसका हाथ थामेंगे। दरअसल मांझी पिछले कई महीनों से नाराज़ चल रहे थे ।

महागठबंधन को बाय बाय करने के बाद अब मांझी एनडीए में शामिल होंगे या फिर अशद उद्दीन ओवैसी की पार्टी में इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है ।क्योंकि कुछ दिन पहले मांझी को AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान भी निमंत्रण दे चुके है ।जिसके बाद राजनैतिक विश्लेषकों में चर्चा का बाज़ार गर्म है कि कहीं वो AIMIM से गठबंधन ना कर ले ।

लेकिन कुछ लोगों ने इसकी संभावना से इंकार किया है और कहना है कि वो NDA गठबंधन में ही शामिल होंगे ।दूसरी तरफ  जीतनराम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने कहा कि महागठबंधन में हमें नजरअंदाज किया गया। हम कितना बर्दाश्त करते। साथ ही कहा कि हम अपने कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं से बातचीत करेंगे। हम खुद भी चुनाव लड़ सकते हैं और तीसरा मोर्चा भी बना सकते हैं।फिलहाल देखने वाली बात होगी कि अब मांझी की नाव किस ओर मुड़ती है ।

Share this news

Leave a Comment