न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार : दल बदल का खेल जारी ,गुरुवार को तीन विधायक लालटेन छोड़ तीर का थामेंगे दामन

पटना/संजीव तिवारी

बिहार में चुनावी बिगुल अभी बजा नहीं है ।लेकिन दल बदल का खेल पूरी तरह से शुरू हो चुका है ।विधान सभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद को पटखनी देने के लिए जदयू कमर कस चुकी है ।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को राजद के 3 नेताओ को जदयू में शामिल करवाने वाली है ।मालूम हो कि लालू प्रसाद के समधी चंद्रिका राय समेत राजद के तीन विधायक गुरुवार को जदयू में शामिल होंगे।

इनमें राम लखन सिंह यादव के पौत्र और पालीगंज के विधायक जयवर्द्धन यादव तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी के बेटे विधायक फराज फातमी शामिल हैं।दालबदल का यह खेल टिकट वितरण तक जारी रहने वाला है और यह कहना मुश्किल है कि कब कौन नेता किस पार्टी का दामन थाम ले ।

Share this news

Leave a Comment