न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :24 घंटे में कोरोना के 2884 नए मरीज मिले वहीं 10 की हुई मौत

पटना/डेस्क

बिहार में बुधवार को स्वास्थ विभाग द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटो में   2884 कोरोना के मरीज मिले है ।वहीं  24 घंटे में कुल 1,08,179 सैम्पल की जांच हुई है।स्वास्थ विभाग के मुताबिक अबतक कुल 84,578 मरीज ठीक हुए हैं। और  वर्तमान में COVID19 के active मरीजों की संख्या 27,612 है।

अच्छी बात यह है कि बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 75.01 पहुंच चुकी है ।मालूम हो कि बीमारी से अभी तक अलग अलग जिलों में कुल 568 लोगो की मौत हुई है ।

मालूम हो कि 24 घंटो में 10 लोगो की मौत हुई है ।राज्य स्वास्थ विभाग के मुताबिक पटना में सर्वाधिक 422, पूर्णिया 104,अररिया 74,कटिहार 86 एवं किशनगंज में 54 नए मरीज मिले है ।वहीं अन्य जिलों में भी मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है ।

Share this news

Leave a Comment