न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश : कोरोना संक्रमितों की संख्या 27 लाख के पार पहुंची ,24 घंटे में मिले 55 हजार से अधिक मरीज

देश/डेस्क

देश में कोरोना का कहर जारी है । स्वास्थ मंत्रालय द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार देश  में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 55,079 नए मामले सामने आए और 876 लोगो की मौतें हुईं है ।

जिसके बाद देश में अब COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 27,02,743 पहुंच चुकी है । जिसमें 6,73,166 सक्रिय मामले है और   19,77,780 लोग बीमारी से ठीक हो चुके है ।देश में मृतकों कि संख्या बढ़ कर  51,797 हो चुकी है।

आईसीएमआर के अनुसार कल(17 अगस्त) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 3,09,41,264 टेस्ट किए गए जिनमें से 8,99,864 टेस्ट कल किए गए

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के लिए सर्वाधिक 8.97 लाख टेस्ट किए गए।

स्वास्थ मंत्रालय के अनुसार इतनी ज़्यादा टेस्टिंग के बाद भी पॉजिटिविटी रेट 8.81% है जबकि साप्ताहिक राष्ट्रीय औसत 8.84% है ।

Share this news

Leave a Comment