न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :ABVP कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया झंडोतोलन

किशनगंज/संवादाता

74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के हृदय स्थली गाँधी चौक में सेवा निवृत डॉ विद्या देवी , पूर्व asso professor, दर्शनशास्त्र विभाग , मारवाड़ी कॉलेज के द्वारा झंडोत्वलन किया गया हैं। जिसमें कोविड को लेकर जारी दिशा-निर्देशो का पालन करते हुए कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

नवीन गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और भारत को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए त्याग और समर्पण की नई गाथा लिखने वाले सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को कोटि-कोटि नमन करते हुए याद किया।

अमित कुमार मंडल ने कहा कि धरती से लेकर अंतरिक्ष तक तिरंगे को गौरव दिलाने वाले व इस सदी को भारत की सदी बनाने में योगदान देने वाले हर भारतीय को आज के इस विशेष अवसर की मैं मंगलकामनाएं प्रेषित करता हूँ।

कार्यक्रम की सफल आयोजन में मुख्य रूप से देबू दास , अजित दास, मुनिलाल मंडल , गौतम पोदार , प्रदीप पासवान , निशु मोदक , सोमू कुमार , अंकुश राज , बीरु , सिद्धार्थ , उज्जवल साह सक्रिय भूमिका निभाई।

Share this news

Leave a Comment