न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

झारखंड :सीएम हेमंत सोरेन ने फहराया तिरंगा ,बोले निजी क्षेत्र में 75 फीसदी स्थानीय लोगो को दिया जाएगा आरक्षण

झारखंड/डेस्क

रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित राजकीय कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन ने झंडोत्तोलन किया और फिर परेड की सलामी ली। उन्होंने लोगों के रचनात्मक सहयोग से झारखंड को सशक्त व विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने में कोई कसर नहीं छोड़ने का वादा किया। श्री सोरेन ने इस मौके पर 
कहा कि सरकार ने स्थानीय नीति को पुन: परिभाषित करने के लिए समिति का गठन करने का निर्देश दिया गया है। निजी क्षेत्र में स्थानीय को 75 फीसदी आरक्षण दिलाने के लिए नियम बनाने पर काम हो रहा है।


विभिन्न विभागों में अनुबंध पर कार्यरत कर्मियों की समस्याओं का निराकरण के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठन किया जाएगा।साथ ही सीएम ने स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को याद किया और राज्य के वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि 
लोग भरोसा रखें राज्य की सरकारी नियुक्तियों में अन्य पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के आरक्षण में भागीदारी बढ़ाने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाएगा।

महिलाओं तथा अवयस्कों के विरुद्ध होने वाले यौन उत्पीड़न एवं अन्य अपराधों पर त्वरित निर्णय के लिए 22 फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का निर्णय लिया गया है। महिलाओं का सम्मान व सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।

झारखंड के छात्र जो विदेश में प्रतिष्ठित संस्थान में उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं। उन्हें सरकार अनुदान उपलब्ध कराएगी। विशेष छात्रवृत्ति की योजना लागू की जाएगी।

Share this news

Leave a Comment