न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

मानवता शर्मसार:कलयुगी एक मामा ने भांजी को बनाया हवस का शिकार

कटिहार/रितेश रंजन

भांजी हुई गर्भवती,पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार,पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की गई जांच

कटिहार के फलका थाना क्षेत्र के एक गाँव में एक कलयुगी मामा ने अपनी भांजी की रिश्ते को शर्मसार कर देने का सनसनी खेज मामला उजागर हुआ है। कलयुगी मामा ने मामा और भांजी की रिस्ते को कलंकित किया है।इसको लेकर गाँव में आक्रोश व्याप्त है।

20 वर्षीय युवती ने फलका थाना में आवेदन देकर बताया है कि उनकी माँ का कुछ वर्ष पूर्व निधन हो चुकी है। अपने छोटे छोटे भाई बहनों के साथ घर पर रह रही हूँ। आगे बताया कि एक दिन मेरे मामा शौक़त आलम घर आ धमका मुझे सोई देख उनके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

उसी रात से लगातार रात में उनके साथ गलत कर उन्हें गर्भवती कर देने का आरोप लगाई है। आगे बताई है वे अभी आठ माह की गर्भवती है। उनका आरोप था कि मामा शौकत ने धमकी दिया था कि अगर किसी को बोलेगी तो सभी भाई बहन को जान से मार देने की धमकी दिया था।

जब गर्भवती हो गई आस पड़ोस फिर पूरे गाँव में यह बात आग के तरह फैल गई । पीड़िता का आरोप यह भी था कि गाँव में पंचायत भी बैठा था और पंचायत ने मामा पर दो लाख जुर्माना भी किया गया ।

लेकिन आरोपी निडर हो कर धमकी दिया कि जुर्माना रुपया से मुकदमा लड़ेंगे। उनका कहना था कि पुलिस भी आई लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। घटना को लेकर गाँव में आक्रोश व्याप्त है।

पीड़िता ने आरोपी के दबंग प्रवृति होने का आरोप लगाया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि रिश्ते को कलंकित करने वाले आरोपी पर शख्त से शख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए ।

लेकिन पुलिस चुप्पी साधी हुई है।मामले में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमरकांत झा ने बताया कि आवेदन मिला है ,जाँच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Share this news

Leave a Comment