न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :कोरोना संक्रमण के प्रकोप से फुलबड़िया हाट को किया गया सील

किशनगंज/विजय कुमार साहा

टेढ़ागाछ प्रखंड स्थित फुलबड़िया हाट से कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान के बाद हाट को गरुवार को शील कर दिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार फुलबड़िया हाट के 9 लोग कोरोना पोजेटिव निकला है।फुलबड़िया हाट के 9 लोगों के कोरोना संक्रमित होने से स्थानीय लोगों में दहशत व्याप्त है।

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से लॉक डाउन का पालन सख्ती से कराने की अपील की है।ज्ञात हो कि टेढ़ागाछ के फुलबड़िया हाट में लॉक डाउन का पालन नहीं हो रहा था।हाट में गैर जरूरी के सभी दुकाने होटल, चाय नास्ता,पान दुकान,मीट, मछली,मुर्गा मीट आदि सभी प्रकार की दुकान खुली रहती थी।

जिसके कारण अनावश्यक रूप से लोगों की भीड़ हमेशा जुटी रहती थी।हाट शील होने से फिलहाल लोगों की भीड़ हाट में नहीं है,लेकिन हाट निवासियों में भय व्याप्त है।

Share this news

Leave a Comment