न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :बहादुरगंज कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा कंटेंटमेंट जोन का किया गया निरीक्षण

किशनगंज/देवाशीष चटर्जी


जिला पदाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम को लेकर बहादुरगंज नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 07,10,12 एव 01 में बनाये गए कंटेन्मेंट जोन की जांच नगर कार्यपालक पदाधिकारी रामविलास दास के द्वारा किया गया।


वहीं जांच के दौरान नगर कार्यपालक पदाधिकारी ने मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग के आशाओं एव सेविका व सहायिकाओं एव बहादुरगंज पुलिस के गस्ती दल के कर्मियों को कई अहम दिशा निर्देश दिए है।

श्री दास ने स्वास्थ्य विभाग के आशा एव सेविका व सहायिका को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के घर पर सम्बंधित पोस्टर लगे हो,स्वास्थ्य विभाग के द्वारा होम आइसोलेशन वाले व्यक्ति को मेडिसिन किट उपलब्ध कराए जाने,बैरिकेटिंग व सेनीटाईजेसन के सम्बंध में जानकारी ली।


वहीं उन्होंने यह भी कहा कि नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 07,10,12 एवम 01 को जिला पदाधिकारी किशनगंज के निर्देश पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 एवम अपेडमिक डिजीज एक्ट 1897 के आलोक में कंटेन्मेंट जोन बनाया गया है।कंटेन्मेंट जोन में पूरी तरह लॉकडाउन जारी रहेगा साथ ही अगले आदेश तक कोई भी व्यक्ति आवागमन या किसी भी प्रकार का वाहन का आवागमन निषिद्ध रहेगा।


मौके पर नगर कार्यपालक पदाधिकारी रामविलास दास के साथ ही साथ बहादुरगंज थाना में कार्यरत एएसआई रामजी पासवान,नगर उपाध्यक्ष मो सफरुल एवम सम्बंधित वार्ड सदस्य,आशा कार्यकर्ता एवम सेविका व सहायिका मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment