न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :बहादुरगंज में पीसीसी सड़क गड्ढे में तब्दील ,आवागमन में होती है परेशानी

किशनगंज/देवाशीष चटर्जी


बहादुरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित अस्पताल चौक से एनएच327ई आर हुसैन चौक तक जानेवाली सड़क जर्जर व बदहाल है।सड़क के दोनों तरफ में बसा गूँजरमारी गांव की स्थिति बेहद कष्टदायक बनी हुई है।गाँव के बीचोबीच पीसीसी सड़क तो बनी परन्तु संवेदक की मनमानी व विभागीय अधिकारियों की नजर अंदाजी के कारण यह सड़क निर्माण के महज एक साल के अंदर ही टूट गई ।

सड़क की स्थिति बदहाल बनी हुई है।वहीं सड़क के किनारे नाला के अभाव में ग्रामीणों को घर से निकलते ही कीचड़युक्त पानी का सामना करना पड़ता है।हल्की बारिश में ही गाँव के मुख्यमार्ग पर कीचड़ एव पानी का जमाव हो जाने से आमजनो को इस सड़क से आवागमन करने में काफी मुश्किलों का सामना कर आवागमन करना पड़ता है।

प्रखंड मुख्यालय का हृदय कहे जानेवाली यह सड़क पूरी तरह गढे में तब्दील हो चुकी है जिस कारण दिन के उजाले में भी इस सड़क पर आवागमन करने में आमजन कतराते हैं।


ज्ञात हो कि पूर्वी क्षेत्र सहित अन्य दिशा से प्रतिदिन हजारों लोग इस सड़क के माध्यम से अपनी रोजमर्रा की सामानों की खरीदारी करने, अस्पताल जाने,प्रखंड मुख्यालय जाने एव थाना जाने के लिए उपयोग करते हैं।सड़क की स्थिति दयनीय होने के कारण आसपास के लोगों में विभाग एव जनप्रतिनिधियों के प्रति असंतोष एव आक्रोश व्याप्त है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि संवेदक की मनमानी एव विभागीय अधिकारियों की नजरअंदाज करने के कारण सड़क इतनी जल्दी जर्जर हो गई है जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों व इस सड़क के माध्यम से आवागमन करने वाले हजारों राहगीरों को उठाना पड़ है।

Share this news

Leave a Comment