कोचाधामन प्रखंड परिसर में मुखिया संघ ने विभिन्न मांगो को लेकर दिया धरना,सौंपा ज्ञापन

SHARE:

कोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम

बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ के तत्वावधान में ग्राम पंचायत के अधिकारों में की जा रही कटौती के खिलाफ 19 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को प्रखंड मुखिया संघ कोचाधामन की ओर से प्रखंड कार्यालय कोचाधामन के परिसर में एक दिवसीय धरना दिया गया। इस अवसर मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष प्रतिनिधि सज्जाद कैसर, मुखिया शाहबाज आलम,मोहीबूर रहमान राजा, राजेंद्र प्रसाद यादव व अन्य मुखिया ने कहा कि सरकार हमारी अधिकारों की हक मारी कर रही है।

पंचायत को सशक्त बनाने और पंचायत के चौमुखी विकास को लेकर मुखिया गण कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मुखिया से कई अधिकार छीने गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हमारी 19 सूत्री मांगों को पूरा करें। वर्ना मुखिया संघ मांगे पूरी होने तक चरणबद्ध आंदोलन करते रहेंगे।धरना के बाद मुखिया संघ की ओर से राजपाल के नाम एक ज्ञापन बीपीआरओ कोचाधामन जफर इकबाल को सौंपा गया।

इस मौके पर प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि सज्जाद कैसर, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि कैसर राही,मुखिया शाहबाज आलम, अब्दुस सलाम नसीम अख्तर,मोहीबूर रहमान राजा,सादाब मौअज्जम,शकील अंजूम,अबू सलमान राजेंद्र प्रसाद यादव,शफीर आलम,मु आजाद,डा मुन्ना, मु लाडले ,जमील अख्तर, नुरुल हक समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!