न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पटना : पेट्रोल पंप कर्मी को अपराधियों ने मारी गोली , 6 लाख लूट कर हुए फरार

पटना/संजीव तिवारी

पटना में अपराधियों का तांडव जारी है ।अपराधियों द्वारा लगातार अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी जा रही है ।ताज़ा मामला एक पेट्रोल पंप कर्मी से जुड़ा हुआ है । बेलगाम अपराधियों ने 6 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए है ।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में बैंक में रुपया जमा करने जा रहे पेट्रोल पंप कर्मी को अपराधियों ने गोली मार दी और 6 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए हैं ।घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा कर्मी को अस्पताल भेजा गया है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Share this news

Leave a Comment