न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

किशनगंज/देवाशीष चटर्जी


विगत कई माह से फरार चल रहे नामजद अभियुक्त को बहादुरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जेल।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 13-05-20को बहादुरगंज थाना में बिरनिया गाँव निवासी मुन्ना मुश्ताक की पत्नी ने अपने पति के विरुद्ध मारपीट एव प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए बहादुरगंज थाना में मामला दर्ज करवाया था।


वहीं मामला दर्ज करने के बाद से ही प्राथमिक अभियुक्त मुन्ना मुश्ताक पिता स्व अताबुल रहमान फरार चल रहा था।तभी बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज पुलिस ने आरोपित मुन्ना मुश्ताक को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में थाना कांड संख्या 135/20के तहत जेल भेज दिया है।

Share this news

Leave a Comment