न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :मनरेगा योजना के तहत किया गया वृक्षारोपण

किशनगंज/विजय कुमार साहा

टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र के सभी पंचायतों में रविवार को पृथ्वी दिवस के अवसर पर पौधा लगाया गया।इस अवसर पर मनरेगा योजना अंतर्गत प्रखंड के बारह पंचायतों में पौधारोपण किये गये।

इस मौके पर प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलजारी कुमार पंडित,मुखिया तस्नीम अत्तहर व अन्य ने पौधा लगाया।इधर सभी पंचायतों में मुखिया,पंचायत रोजगार सेवक व जीविका दीदियों ने भी पौधरोपण किया।

इस मौके पर बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित ने कहा पृथ्वी दिवस को हमे पौधा लगाकर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लेना हमारा कर्त्तव्य है।वहीं मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी अबुनसर फैजी ने बताया मनरेगा योजना के तहत इस अवसर पर हर पंचायतों में चार चार सौ पौधा लगाये गये हैं।

Share this news

Leave a Comment