न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :पुलिस की वर्दी में आए अपराधियों ने लूट कि घटना को दिया अंजाम , जांच में जुटी पुलिस

भागलपुर /संवादाता

जिले में अपराधियों का मनोबल पूरी तरह बढ़ गया है ।मालूम हो कि भागलपुर में अपराधियों में पुलिस के वर्दी में तीन लाख से ज्यादा लूट की घटना को अंजाम दिया है ।

घटना जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र के सालेपुर गांव की है जहां पुलिस की वर्दी में आए अपराधियों ने व्यवसाई  निरंजन साह के घर पर धावा बोल कर रुपए लूट लिए और फरार हो गए ।

पीड़ित निरंजन साह ने बताया कि तीन की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने 3 लाख 20 हजार रूपए सहित गहने लूट कर फरार हो गए है ।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है ।इस सनसनी खेज घटना के बाद लोगो में दहशत का माहौल है ।

Share this news

Leave a Comment