किशनगंज/प्रतिनिधि
नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 29 पासवान टोला में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 162 में राशन वितरण में अनियमितता को लेकर स्थानीय महिलाओं ने हंगामा किया। हंगामा कर रहे महिलाओं का आरोप है कि आंगनबाड़ी सेविका के द्वारा विभाग से निर्धारित राशन लाभुकों को कम राशन दे रही है।
इसके अलावा कई गर्भवती व धात्री महिला को राशन नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान हंगामा कर रही पूनम देवी, रेखा देवी, नन्दनी कुमारी, सुनीला देवी, रानी देवी, गायत्री देवी, फूलों देवी, पूजा देवी, संतोषी देवी, गीता देवी ने सेविका पर आरोप लगाते हुए कहा आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 162 की सेविका ममता शर्मा के द्वारा लाभुकों को निर्धारित राशन से कम राशन देती है।
स्थानीय महिलाओं ने आरोप लगाया कि तेल 250 ग्राम देना है लेकिन 100 ग्राम तेल दिया जाता है। दाल 1 किलो देना है लेकिन 500 ग्राम दिया जा रहा। इसी तरह सभी सामानों में कटौती कर के लाभुकों को दिया जा रहा। वहीं सेविका ममता देवी ने कहा कि मेरा पोषक क्षेत्र में 8 गर्भवती और 8 धात्री महिला का राशन का राशि मिलता है और यहां पर गर्भवती और धात्री महिला 8 से अधिक है। जिस कारण अन्य गर्भवती और धात्री महिला को राशन नहीं मिल पाता है।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि कम राशन नहीं दिया जाता है। राशन का राशि जितना मिलता है उसी के हिसाब से राशन वितरण किया जाता है। सेविका ममता देवी ने कहा कि मुझ पर जो भी आरोप लगाया गया है सब निराधार है। वहीं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अनिल सिंह ने कहा कि इस आंगनबाड़ी केंद्र में अक्सर विवाद होता है। पांच वर्षों से पंचायती कर के थक चुका हूं।देखने वाली बात होगी की अधिकारी इस पूरे मामले पर क्या कदम उठाते है।





























