तेज हवा के साथ हुई बारिश से परेशानी, फसल हुई धराशाई

SHARE:


छातापुर ।सुपौल।सोनू कुमार भगत


अचानक मौसम में बदलाव आने के साथ सोमवार की देर शाम से शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश से लोगों को भारी परेशानी हुई। किसानों के खेत में लगे फसलों को भी क्षति पहुंची है। तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण किसानों में अफरा तफरी का माहौल देखा गया। मुख्यालय समेत रामपुर, लालगंज, चुन्नी, सोहटा, डहरिया, घीवहा, राजेश्वरी, मधोपुर, भट्टावारी आदि पंचायतों व गांवों में सोमवार की देर संध्या आठ बजे के लगभग शुरू हुई बारिश के कारण रात भर लोग परेशान दिखे।

किसानों का कहना है कि तेज हवा के चलने के कारण उनलोगों के खेतों में लगे मक्का और गेँहू की फसल को काफी क्षति हुई है। किसान अंजीत कुमार गुप्ता, महेंद्र प्रसाद, राजीव कुमार, विपिन कुमार, अजीम, रूबेदा ख़ातून, हासिम आलम, राजीव प्रसाद, सुखदेव प्रसाद, गुड्डू कुमार, राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि किसानों के खेतों में लहलहाते गेंहू व मक्का की पौधे अचानक मौसम के मिजाज बदलने के बाद शुरू हुई तेज हवा से खेतों में धराशाई हो गई है। उधर, तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण मौसमी फलों के मंजरों पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है।

सबसे ज्यादा पड़ गई