किशनगंज :फाला पंचायत में भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय अष्टयाम,भक्तो में उत्साह

SHARE:

पोठिया (किशनगंज):- राजकुमार

पोठिया प्रखंड के भोटाथाना व फाला पंचायत में ग्रामीणों द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अष्टयाम को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। फाला पंचायत के कलश शोभा यात्रा में जिला परिषद क्षेत्र संख्या 14 पार्षद सदस्य निरंजन राय,वार्ड सदस्य रिपेन सिन्हा के नेतृत्व में निकली गई। वही भोटाथाना में किशन लाल राय, ललित लाल राय, बबलू राय, संतोष राय, धनेश, सपन उराव, जपोक उराव सहित 108 महिलाये सम्मिलित हुए।

सभी महिलाओं व भक्तगण गाजे बजे के साथ आमबाड़ी घाट पहुंचे जहां पंडित देवानंद झा ने मंत्र उच्चारण के साथ विधि सम्मत सभी महिलाओं को कलश में जल भरवाए।

वही फाला पंचायत में कलश शोभायात्रा में कई गांवो के सैकड़ो महिलाएं सामील रही जिसमें, बारोघरिया,भूसीपोखर,पुरन्दरपुर,नयाबस्ती,दलुआबाड़ी आदि गांवों की ग्यारह सौ महिलाओं ने दुर्गा मंदिर परिसर से कलशों को लेकर जय श्रीराम की नारा लगाते हुए महानन्दा नदी से पवित्र जल लेने बाजेगाजे के साथ पहुंची। जहाँ महिलाओं ने कलशों में महानन्दा नदी से पवित्र भरकर डेढ़ कीमी की दूरी तय करती हुई दुर्गा मंदिर परिसर पहुंची।

जहां पुरोहित द्वारा कलशों के जल से दुर्गा मंदिर परिसर तथा पूजा स्थलों का शुद्धिकरण की गई। और अधिवास के लिए मंत्र जाप की गई। अष्टयाम कमेटी के वार्ड सदस्य रिपेन सिंह,गादेश्वर सिन्हा, आनंद सिन्हा,पवन सिंह,आदि ने बताया कि अखंड संकीर्तन समारोह में शुक्रवार सुबह से प्रारम्भ होगी जो लगातार आगामी शनिवार तक जारी रहेगी।

सबसे ज्यादा पड़ गई