न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार कोरोना से हाहाकार ,3521 नए मरीज मिले ,24 घंटे में 14 की हुई मौत

पटना/डेस्क

बिहार में 3521 नए मामले कोरोना के मिले है ।मालूम हो कि 31 जुलाईं को 2502 और 30 जुलाईं को 1019 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई ।24 घंटे में  14 संक्रमित मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गयी।जिसके बाद  बिहार में बढ़कर 54 हजार 508 हो गयी जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 312 हो गयी।

स्वास्थ विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 28,624 सैम्पल की कोरोना जांच की गई जो अबतक की सर्वाधिक जांच है। राज्य में अबतक 5 लाख 76 हजार 796 सैम्पल की कोरोना जांच की जा चुकी है। वहीं राज्य में अबतक 35,473 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और राज्य में शनिवार को संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 65.08 दर्ज की गई।

Share this news

Leave a Comment