न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :तीन साल पहले टूटा कलवर्ट आज तक नहीं हुआ निर्माण ,ग्रामीण परेशान

किशनगंज/दिघलबैंक /शिव नारायण प्रसाद

दिघलबैंक प्रखंड के धनतोला पंचायत अंतगर्त हाथीडूबा कलवर्ट वर्षों से प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार है। तीन वर्ष पूर्व आये भीषण बाढ़ से सड़क कलवर्ट का पूरा हिस्सा बह जाने के कारण लोग किसी तरह पैदल आवागमन तो कर लेते है ।लेकिन वाहनों के आवागन में पूर्ण रूप से बंद है,जिससे लोगो की समस्या काफी बढ़ गयी है सड़क पर चार से पांच फीट तक तेज गति से पानी बह रहा है, वर्षो से छतिग्रस्त सड़क व कलवर्ट का मरम्मत नही होने से पानी से होकर आवागमन करने को लोग मजबूर है ।

हजारो की आबादी वाला नयाबारी, टेलीभीठा, कामत, गन्धर्वडांगा गाँव पूरी तरह प्रभावित है।जिससे यहाँ की जनता प्रखंड मुख्यालय से कटा हुआ है,विभागीय लापरवाही का ये आलम है।जो बर्दाश्त करने योग्य नही है। स्थानीय निवासी बसंत कुमार सिंह, बैधनाथ गोस्वामी, विजय हरिजन कैलाश रॉय अस्वनी कुमार रमेश रॉय मुकेश कुमार अमित कुमार,का मांग है, कि जल्द से जल्द, हाथीडूबा कलभट व सड़क का मरम्मत कार्य किया जाए । जिससे यहाँ के लोगो को परेशानी से निजात मिल सके।

Share this news

Leave a Comment