शिक्षकों से किया वादा पूरा करें तेजस्वी यादव – प्रदेश अध्यक्ष

SHARE:

घोषणा पत्र के अनुरूप पूर्ण वेतनमान व राज्यकर्मी का दर्जा लागू करें तेजस्वी – पंकज सिंह

सरकार के वादाखिलाफी के खिलाफ होगा अभूतपूर्व शिक्षक आन्दोलन- पंकज सिंह

शिक्षकों ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह का किया गर्मजोशी से अभिनंदन


छातापुर। सुपौल।सोनू कुमार भगत


रविवार को छातापुर प्रखण्ड मुख्यालय पहुंचने पर शिक्षकों ने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह का फूल माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया । इसके साथ ही एक स्वर में शिक्षकों ने कहा की नई सरकार गठन के कई माह हो चुके है। लेकिन सरकार अपने घोषणापत्र के क्रियान्वयन की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं कर रही है।

महागठबंधन सरकार के सबसे बड़े घटक राजद ने अपने घोषणापत्र में नियोजित शिक्षकों को समान कार्य का समान वेतन, राज्यकर्मी का दर्जा और पुरानी पेंशन की बात कहा था। जिस वजह से सभी शिक्षकों ने भरपुर सहयोग कर राजद को मजबूत करने का काम किया। लेकिन सरकार बनते ही राज्यकर्मी का दर्जा, पूर्ण वेतनमान और पुरानी पेंशन पर चुप्पी साध लिया गया है। नई नियमावली के नाम पे कई माह से शिक्षकों को बड़गलाया जा रहा है।

उक्त बातें कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने प्रखण्ड मुख्यालय छातापुर में मीडिया को संबोधित करते हुए कही। कहा कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शिक्षकों से किए वादा अविलंब पुरा कीजिए। शिक्षकों को धैर्य जबाब दे रहा है। अगर इसी तरह का रवैया रहा,तो 2024 में होने वाली आगामी लोकसभा से पहले बिहार के लाखों शिक्षक महागठबंधन सरकार के वादाखिलाफी के खिलाफ जोरदार राज्यव्यापी आन्दोलन चलाने के लिए बाध्य होगी।

इस मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष सुनील कुमार, हरेन्द्र कर्ण, प्रखण्ड संयोजक प्रकाश कुमार सुमन, प्रखण्ड मीडिया प्रभारी बीरेन्द्र भास्कर, प्रखण्ड सचिव बिनोद यादव,आशोक गुप्ता, प्रखण्ड उपा सचिव दिनबंधु सुमन, प्रखण्ड उपाध्यक्ष चंदन यादव, सुमित मिश्रा,मो रुहल्लाह,रामदेव राम,बिजय भारती, दिलमोहन पासवान, सुभाष यादव,सुबोध यादव,हेमंत कुमार, संजीव यादव, सरिता शर्मा, सारिका, हेमंत कुमार,अमरेन्द्र राम,उदयचंद सहनी,रुस्तम, मो इस्तियाक,दीपक ऊरांव सहित दर्जनों शिक्षक/शिक्षकाएं मौजूद थी।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!