न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :बकरीद त्योहार पर घरों में पढ़ी गई नमाज ,सुरक्षा को लेकर चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात

त्योहार को लेकर लोगो में हर्षोल्लास

किशनगंज/संवाददाता

सीमावर्ती किशनगंज जिले में ईद उल अजहा का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया । मालूम हो कि लॉकडाउन के कारण सामाजिक और धार्मिक गतिविधियां बंद है । जिसकी वजह से लोगों ने अपने अपने घरों में ही नमाज आता की है । ईद को लेकर लोगों में एक तरफ खुशियां हैं, वहीं दूसरी तरफ सामूहिक रूप से मस्जिदों में नमाज नहीं पढ़ पाने का गम भी है ।

जिला प्रशासन के द्वारा बकरीद के मौके पर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और चौक चौराहा सहित सभी धार्मिक स्थलों के सामने पुलिस बलो की तैनाती की गई है, ताकि किसी तरह की अशांति ना हो और सौहार्द पूर्ण वातावरण में त्योहार मनाया जाए । 

एसपी कुमार आशीष ने भी लोगों से अपील की है कि वह शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाए ।वहीं शहर के गांधी चौंक ,डे मार्केट , सुभाष पल्ली ,पश्चिम पाली ,चूड़ीपट्टी ,सौदागर पट्टी सहित जिले के तमाम प्रखंडों में पुलिस बल की तैनाती की गई है और एसडीओ शाहनवाज अहमद नियाजी एवं अन्य पदाधिकारी भी सुरक्षा का जायजा ले रहे है ।

Share this news

Leave a Comment