न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार में अमानवीय सरकार को रहने का कोई अधिकार नहीं -राबड़ी देवी

पटना/डेस्क

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में अमानवीय सरकार को रहने का कोई अधिकार नहीं है ।उन्होंने ट्वीट कर कहा कि याद करो इस निर्दयी सुशासनी सरकार का गर्भाशय घोटाला। इन दरिंदो ने मांओं की कोख भी नहीं छोड़ी। क्या ऐसे अमानवीय लोगों को सत्ता में रहने का अधिकार है?मालूम हो कि चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे राजद ने बिहार सरकार पर हमला तेज कर दिया है ।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में सरकार की संवेदनहीनता, बाढ़ और कोरोना से लोग मर रहे है अथवा यह कहे कि सुविधाओं और इलाज के अभाव में संस्थागत रूप से उन्हें मरने और मारने के लिए विवश किया जा रहा है। लोग मर रहे है और सत्ताधारी लोग रैली में मस्त है। असंवेदनशील, अमानवीय ड़बल इंजन सरकार को शर्म आनी चाहिए। राजद द्वारा बिहार सरकार के खिलाफ पोस्टर वार आरंभ कर दिया गया है और हर दिन नए नए मुद्दों पर पोस्टर जारी कर हमला बोला जा रहा है ।

Share this news

Leave a Comment