न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

अररिया :कामिनी गोयल बनी राजद प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष ,नेताओ ने दी बधाई

अररिया/सुमन ठाकुर

राष्ट्रीय जनता दल के महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने के पर कामिनी गोयल ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि मुझे राष्ट्रीय जनता दल के महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है । जिसे में सहर्ष स्वीकार करती हूं। इसके लिए उन्होंने प्रदेश से लेकर जिला के तमाम राजद पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।


कहा कि पार्टी के आलाकमान यथा पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय राबड़ी देवी एवं महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय उर्मिला ठाकुर के द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है मैं उसे पूरी ईमानदारी व निष्ठापूर्वक पूरा करूंगी। पार्टी की मजबूती के लिए मुझे जितने भी जिले का प्रभार दिया जाएगा उन जिलों के जिला अध्यक्षों से संपर्क कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करूंगी।


कहा कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल की सरकार बने और हमारे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी मुख्यमंत्री बने इसके लिए भरपूर प्रयास करूंगी।


इस मौके पर प्रोफ़ेसर डॉ क्रांति कुंवर, जिला अध्यक्ष सुरेश पासवान, अरुण यादव, प्रो साबिर इदरीश प्रो उद्यानंद यादव, राजा अली वार्ड पार्षद एवं नगर अध्यक्ष बेलाल अली उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Comment