फारबिसगंज/विपुल विश्वास
फारबिसगंज के शहरी क्षेत्र में जहां अनुमंडल प्रशासन की ओर से गणतंत्र दिवस के पूर्व जहां महापुरुषों के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।वहीं ग्रामीण इलाकों के आजादी के दीवानों को ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिनिधियों के द्वारा माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन कर याद किया गया। प्रखंड प्रमुख सुरेश पासवान की अध्यक्षता में फारबिसगंज के भागकोहलिया पंचायत में स्वतंत्रता सेनानी विष्णु लाल मंडल के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इस मौके पर प्रखंड प्रमुख ने कहा कि फारबिसगंज प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जहां भी महापुरुषों के प्रतिमा स्थापित है वहां पर माल्यार्पण कार्यक्रम स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि फारबिसगंज के सिमराहा, भागकोहलिया, हलहलिया,परवाहा, मिर्जापुर अम्हारा, खवासपुर समेत विभिन्न जगहों पर स्वतंत्रता सेनानियों एवं महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित है, वहां पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस मौके पर भागकोहलिया पंचायत में स्वतंत्रता सेनानी विष्णु लाल मंडल के द्वारा देश की आजादी में किए गए कार्यों को भी याद किया गया।
इस मौके पर जदयू महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संचित मंडल ने कहा फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के सभी मुखिया, वार्ड सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्यों, सरपंच आदि से भी आग्रह है कि स्वतंत्रता सेनानी एवं महापुरुषों के प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम हर साल आयोजन करें। उन्होंने कहा देश के महापुरुषों को याद कर आने वाले पीढ़ी को उनके योगदान को बताना हमारी जिम्मेदारी है।
देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों की आम भूमिका को हमेशा याद करने की जरूरत है। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख सुरेश पासवान, मुखिया प्रतिनिधि रियाज आलम, पूर्व मुखिया दिलशाद अहमद, जदयू महिल मोर्चा जिलाध्यक्ष संचित मंडल, सरपंच गिरानंनद भगत, खंगार विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल मंडल, टुनटुन मंडल,गंगा प्रसाद साह,दिलिप मंडल, पुरुषोत्तम मंडल,महेश मंडल, महेन्द्र मंडल, अरविंद साह, वार्ड सदस्य मो मुद्दिन, अरविंद मंडल, अंकित मंडल, विष्णु साह, नूतन आनंद, अशोक यादव, रंजन मंडल समेत दर्जनों लोगों ने माल्यार्पण कार्यक्रम में भाग लिया।
