न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश :राहुल गांधी के राजनैतिक कैरियर का हो चुका है सनसेट -बीजेपी

देश /डेस्क

राहुल गांधी द्वारा बार बार वीडियो संदेश जारी कर चीन मुद्दे पर पीएम श्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधने के बाद भाजपा भी अब आक्रमक हो गई है। भाजपा नेता जी वी एल नरसिम्हा राव ने सोमवार को पत्रकार वार्ता के दौरान राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी बार-बार झूठ बोलकर हमारी सेना का अपमान किया है, डोकलाम, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक के बाद, हर बार हमारी सेना ने अपने पराक्रम से भारत को विजय दिलाया है।

लेकिन हर बार राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने सेना का मनोबल गिराने का साहस किया है । श्री राव ने साथ ही कहा कि भारत भूमि का हर इंच PM के नेतृत्व में सुरक्षित है,भारत की सेना का अपमान करना आप (राहुल) छोड़ दे।

श्री राव ने कहा कि आपने अपने राजनीतिक करियर को लेकर जो बयान दिया वो हास्यास्पद है क्योंकि 2019 में ही उनका राजनीतिक करियर का सनसेट हो गया इसलिए हम राहुल को बहुत गंभीर नहीं लेने वाले हैं ।गौरतलब हो कि आज ही राहुल गांधी ने वीडियो संदेश के जरिए भारत की जमीन को चीन द्वारा कब्जा कर लेने का आरोप लगाया है जिसके बाद बीजेपी अब आक्रमक है ।

Share this news

Leave a Comment