किशनगंज :धान अधिप्राप्ति को लेकर बीडीओ ने की बैठक, चयनित किसानों से ही धान खरीदने का निर्देश

SHARE:

टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह

जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के आदेश पर धान अधिप्राप्ति को लेकर प्रखंड के सभी पैक्सों का बीडीओ गन्नौर पासवान,सीओ अजय चौधरी एवं पीओ के द्वारा अनुश्रवण किया गया।सीओ अजय चौधरी ने बताया कि माहवार एवं दैनिक निर्धारित लक्ष्य के अनुसार धान अधिप्राप्ति को लेकर पैक्सों का अनुश्रवण किया गया। पैक्स अध्यक्षों को धान की खरीदारी के बाद किसानों के लंबित राशि की भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने की बात कही गई।

वहीं किसानों के लंबित राशि का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से 48 घंटे के अंदर हर हाल में करवाने का निर्देश दिया गया। पैक्स में आनलाइन चयनित किसानों का हीं धान क्रय किया जाय। बिचौलिए या अन्य कोई भी संगठन से क्रय किए जाने का मामला प्रकाश में आने पर इसे गंभीरता से लिया जाएगा। बताते चलें कि पैक्सों के माध्यम से 2040 रुपैया प्रति क्विंटल की दर से किसानों का धान लिया जा रहा है। अधिप्राप्ति वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत धान की बिक्री के लिए किसानों द्वारा आनलाइन निबंधन कराया जा चुका है। लक्ष्य के अनुरूप धान की अधिप्राप्ति की जा रही है।

सबसे ज्यादा पड़ गई