न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश :सर्व धर्म समभाव का संदेश दे रहे है फ़ैज़ खान ,भगवान राम के ननिहाल की मिट्टी लेकर पदयात्रा कर पहुंच रहे है अयोध्या

देश/डेस्क

एक तरफ जहां विपक्षी पार्टियां आगामी 5 अगस्त को अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण हेतु किए जा रहे भूमि पूजन को लेकर सवाल खड़े कर रहे है ।वहीं दूसरी तरह एक सख्स ऐसा भी है, जो सर्व धर्म समभाव के संदेश को जमीन पर चरितार्थ कर रहा है ।

मालूम हो कि फ़ैज़ खान छत्तीसगढ़ के रायपुर से 750 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर भगवान श्री राम के ननिहाल की मिट्टी लेकर निकल पड़े है । मालूम हो कि छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित चंडखुडी गांव माता कौसल्या का घर है और भगवान श्री राम का ननिहाल है ।

जहां से फ़ैज़ खान चांदी की डिबिया में मिट्टी एकत्रित कर यात्रा पर निकल चुके है जो कि 5 अगस्त से पूर्व अयोध्या पहुंच जाएंगे। श्री फ़ैज़ का कहना हैं कि भले ही हमारी पूजा पद्धति अलग हो , लेकिन हम सभी सनातनी ही है साथ ही कहा कि बचपन से ही उन्हें उनके माता पिता के द्वारा सर्व धर्म समभाव की शिक्षा दी गई और जब वो 11 वी कक्षा में पढ़ते थे तो पहली बार उन्होंने रामायण पर भाषण दिया था उसके बाद से ही वो रामायण पढ़ते रहे है ।

श्री फ़ैज़ के इस कदम की सभी सराहना कर रहे हैं ।क्या वो नेता जो मंदिर निर्माण पर अड़ंगा लगाने की कोशिश में जुटे है वो इनसे कुछ सीख लेंगे ।

Share this news

Leave a Comment