न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश : डाक विभाग की अनोखी पहल आरंभ किया राखी काउंटर

देश/डेस्क

लखनऊ में  डाक विभाग ने रक्षाबंधन के अवसर पर विशेष राखी काउंटर शुरू किए हैं। डाक विभाग की इस पहल से बहनों में खुशी है ।मालूम हो कि लॉक डाउन की वजह से बाजार बंद है जिसके बाद डाक विभाग द्वारा यह अनोखी पहल की गई है ।

महिलाओं ने बताया कि डाक विभाग में ही राखी उपलब्ध हो जाने के बाद वो अपने भाईयो को यही से राखी भेज रही है अन्यथा बाज़ार जा कर पहले राखी खरीदना पड़ता फिर डाक खाना आ कर उसे भेजना पड़ता ।महिलाओं ने डाक विभाग का शुक्रिया अदा किया है कि विभाग के द्वारा इस तरह की पहल की गई ।मालूम हो कि देश भर में 3 अगस्त सोमवार को रक्षा बंधन का पवित्र त्योहार मनाया जाएगा ।

Share this news

Leave a Comment