न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

लॉक डाउन का उलंघन करने वालो पर प्रशासन हुआ सख्त ।वसूला गया जुर्माना

अररिया /सुमन ठाकुर

फारबिसगंज में लॉक डाउन की लगातार धज्जियाँ उड़ायी जा रही है। जबकि अनुमण्डल प्रशासन एवं अनुमण्डल पुलिस प्रशासन एवं नप प्रशासन के द्वारा लगातार माइकिंग कर लॉक डाउन का पालन करने के लिये कहा जा रहा है। बावजूद लोग इस पर अमल नही कर रहे हैं।

वही आये दिन फेसबुक, व्हाट्सएप एवं सोशल मीडिया पर भी इस तरह से लॉक डाउन की धज्जियां उड़ाने की खबरे पोस्ट की जा रही है।  जिससे प्रशासन ने अब सख्ती से पालन कराने के लिये जुर्माना राशि लेना शुरू कर दिया है।

इसी के तहत शुक्रवार को नप प्रशासन ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से शहर में माइकिंग के साथ उलंधन करने वाले कई दुकानदरों से बन्द करवाते हुए करीब पांच हजार जुर्माना राशि वसूला गया है।

मौके पर नप कार्यपालक पदाधिकारी जय राम प्रसाद, सीओ संजीव कुमार, थानाध्यक्ष कौशल कुमार, कर संग्रहकर्ता संजय जायसवाल,सत्य प्रकाश, वसीम अहमद के अलावे पुलिसबल आदि शामिल थे

Share this news

Leave a Comment