न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार : बाढ़ के पानी में डूबने से एक अधेड़ की मौत,परिजनों के करुण चीत्कार से गमगीन हुआ माहौल

कटिहार /रितेश रंजन

पोठिया ओपी क्षेत्र के छोहार पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या एक में एक अधेड़ व्यक्ति की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। जहां बताया जाता है कि 50 वर्षीय सुदाम ऋषि अपने पशु के लिए चारा लाने के लिए  बलवाही धार पार करने के क्रम में बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई।

जहाँ घटना की जानकारी मिलते ही पुत्र रामनाथ ऋषि ने मृत पिता को बाढ़ के पानी से शव को बाहर निकाला।घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है और मृतक कि पत्नी शिमला देवी की करुण चीत्कार से पूरा गांव गमगीन हो गया है ।

घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों व पोठिया ओपी पुलिस सहित अंचलाधिकारी को घटना की सूचना दी गई।जिसके बाद  कागजी प्रक्रिया कर शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक के परिजनों ने जिला प्रशासन से उचित मुआवजा की मांग की है। 

Share this news

Leave a Comment