न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :पोठिया और ठाकुरगंज के निचले इलाकों में घुसा महानंदा का पानी ,ग्रामीण घर छोड़ कर रहे है पलायन

किशनगंज /इरफान

जिले के पोठिया प्रखंड अंतर्गत महानंदा नदी की जल स्तर बढ़ोतरी होने से नदी के आसपास के कई पंचायतों के निचले क्षेत्र में बाढ़ का पानी प्रवेश कर रहा हैं।

प्रखंड के अधिकतर गाँव में नदी का पानी घुस चुका है और लोग दहशत में है । लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। लोग अपने घरों को छोड़कर उंची जगह पर पनाह लेने को मजबूर हैं। लोगों को खाने-पीने की समस्या उत्पन्न होती जा रही हैं।

ठाकुरगंज प्रखण्ड के भी कई इलाकों में लगातार बारिश के बाद जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है ।

वहीं क्षेत्रों से मिले जानकारी के अनुसार इस वर्षा से कच्ची सड़कों का बदतर हाल हो गया हैं। बाढ़ आने की वजह से मवेशियों के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। प्रशासन हालात पर नज़र बनाए हुए हैं।

Share this news

Leave a Comment