न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दरभंगा : बाढ़ पीड़ितो के बीच पहुंचे तेजस्वी यादव ,भोजन का किया वितरण

पटना /डेस्क

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को दरभंगा में बाढ़ पीड़ितों के बीच भोजन का वितरण किया मालूम हो कि बिहार में बड़े पैमाने पर लोग बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दरभंगा पहुंचे और वहां बाढ़ पीड़ितों के बीच भोजन का वितरण किया और उनके साथ उनका दुख साझा किया ।

तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार सरकार के 15 वर्षीय विज्ञापनी सुशासन और कागजी विकास की पोल खुल चुकी है । बाढ़ ग्रसित क्षेत्रो से जिस तरह के वीडियो और फोटो आ रही है उसके बाद  नीतीश कुमार की 15 वर्षों की स्वास्थ्य व्यवस्था, कटाव और बाढ़ नियंत्रण, आधारभूत संरचनात्मक विकास और आपदा प्रबंधन की धज्जियाँ उड़ रही  है। सभी विभागों का बजट इनके संगठित भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है ।

तेजस्वी यादव ने कहा पूरे गांव में पानी भरा है लेकिन नीतीश जी ने आपदा के नाम पर यहां कोई काम नहीं किया है। चाहे COVID19 हो,कानून व्यवस्था या बाढ़ हो,राज्य की स्थिति बदतर हो गई है।”

Share this news

Leave a Comment