किशनगंज:आत्महत्या की नियत से युवक ने कीटनाशक का किया सेवन, अस्पताल में भर्ती

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

कोचाधामन थाना क्षेत्र के मोजाबाड़ी गांव में सगे भाई के साथ उपजे विवाद से नाराज युवक ने आत्महत्या करने की नियत से घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया।

घटना के कुछ ही देर बाद पीड़ित मुजाहिद आलम की तबीयत बिगड़ने लगी। पीड़ित की लगातार बिगड़ती स्थिति को देख परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ससमय समुचित इलाज प्रारंभ हो जाने से उसकी जान बच गई।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!