न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश :केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री लालजी टंडन के निधन पर शोक व्यक्त किया

देश/डेस्क

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री लालजी टंडन के निधन पर दुःख प्रकट करते हुए कहा कि श्री लाल जी टंडन का पूरा जीवन जनसेवा को समर्पित रहा। श्री शाह ने कहा कि एक जनसेवक के रूप में श्री लालजी टंडन जी ने भारतीय राजनीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि श्री लालजी टंडन ने अपने जीवन में कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनका निधन देशवासियों के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने श्री लालजी टंडन के परिजनों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

Share this news

Leave a Comment