न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बेतिया :21 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे एनएचएम के तहत कार्यरत संविदाकर्मी

विजय कुमार साहा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा कर्मी अपनी मांगों के समर्थन में 20 जुलाई से आंदोलन करेंगे। 20 को सांकेतिक हड़ताल जबकि 21 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। 16 सूत्री मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करेंगे। इसको लेकर बिहार राज्य स्वास्थ्य संविदा कर्मी संघ की एक बैठक रविवार को जिला स्वास्थ्य समिति में हुई। बैठक के दौरान प्रदेश इकाई के आह्वान पर होने वाले आंदोलन पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

इसका रूपरेखा तैयार किया गया। आंदोलन के लिए एक संघ का भी गठन किया गया जिसमे सर्वसम्मति से मुख्य संरक्षक जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम सलीम जावेद, जिला लेखा प्रबंधक विनोद कुमार,जिला अनुश्रवण पदाधिकारी शोएब रज़ा,इपीडिमियोलॉजिस्ट डॉ आर एस मुन्ना,अध्यक्ष के लिए जिला सामुदायिक उत्प्रेरक राजेश कुमार,सचिव पिपरासी पीएचसी के स्वास्थ्य प्रबंधक रितेश स्वरूप, महासचिव दीपक कुमार शुक्ला, तथा कोषाध्यक्ष के लिए बैरिया पीएचसी के लेखापाल अमित प्रकाश को बनाया गया।

आंदोलन के पूर्व संविदा कर्मियों ने इसकी सूचना शिष्टमंडल के माध्यम से जिलाधिकारी एवं जिला स्वास्थ समिति के सचिव सिविल सर्जन को भी देने पर सहमति।

मांगों में राज्य से लेकर स्वास्थ्य उपकेंद्र तक प्रबंधकीय कैडर कर्मियों का 1 माह का समतुल्य प्रोत्साहन राशि देना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा पर कार्यरत सभी कर्मी जो राज्य स्तर से लेकर उप स्वास्थ्य केंद्र तक पर कार्यरत हैं को पब्लिक हेल्थ मैनेजमेंट कैडर लागू कर समायोजन करने हेतु नियमित करने, फिटमेंट कमेटी की अनुशंसा लागू करने सहित कुल 16 मांग शामिल है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की महत्वकांक्षी योजना स्वास्थ्य योजना को जन-जन तक पहुंचाने में इन कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान है।

हर विपदा की घड़ी में वह विभाग एवं सरकार के साथ कदमताल करते हुए आम जनों तक स्वास्थ सुविधा पहुंचाते रहते हैं। कोरोना में भी वे लगातार काम कर रहे हैं ।बावजूद सरकार उनकी अनदेखी कर रही है।

Share this news

Leave a Comment