न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : टेढ़ागाछ प्रखंड में लॉकडाउन की उड़ी धज्जियाँ ।

किशनगंज/संवादाता

जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड के चिलहनियाँ की यह तस्वीर
जिसमे कुछ युवक मछली मारने के क्रम में लॉकडाउन और सोशल डिस्टेनसिंग जैसे नियमों का पालन करना तो दूर यहाँ तक कि कोई सुरक्षात्मक उपाय जैसे फेस मास्क आदि भी नदारद दिख रहे हैं।

यह तस्वीर उन प्रयासों पर अवरोधक की तरह मुँह खोले कोरोना महामारी के फैलने के कारणों को स्वयं बयां कर रही है।

मालूम हो कि जिले में कोरोना संक्रमितों की सँख्या दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही हैं।

जहाँ जिले के कोरोना योद्धा अपने जी जान से तमाम कोशिशों के ज़रिए संक्रमण के फैलाव को रोकने हेतु तमाम कदम उठा रहे हैं, वही टेढ़ागाछ प्रखंड से ऐसी तस्वीरों का आना बेहद अफसोसजनक है।

वही मछली मार रहे युवकों का यह कहना कि लॉक डाउन से रोज कमाने खाने वाले लोगो की कमाई बंद होने से जीना मुश्किल हो गया है, तो ऐसे में हम क्या करें ?

Share this news

Leave a Comment