न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :AIMIM विधायक ने 4 सड़कों का किया शिलान्यास

किशनगंज/इरफान

पोठिया प्रखंड अन्तर्गत गुरुवार को एमआइएम विधायक कमरुल होदा ने 61 लाख 58 हजार की लागत से प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत अलग अलग तीन पंचायतो में चार सड़क निर्माण हेतु शिलान्यास किया। शिलान्यास स्थलों पर दर्जनो ग्रमीण व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

मालूम हो कि पहाड़कट्टा पंचायत में दो सड़क रियाजुल चौक से रतुआ हाई स्कूल तक तथा मीराढाँगी से रतुआ पोखर तक,इसी प्रकार दामलबाड़ी पंचायत के दैहलबाड़ी वार्ड संख्या 6 पीएमजीएसवाई सड़क से मनिरुदिन के घर तक वहीं परला बाड़ी पंचायत के छगलिया आलमगीर के घर से जामा मस्जिद तक सड़क का निर्माण करवाया जाएगा ।इस मौके पर अकबर अली, पंचायत समिति प्रतिनिधि ताहिर अंसारी ग्रामीण मो. सबीर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे ।

Share this news

Leave a Comment